Jaunpur News: श्री सर्वेश्वरी समूह ने वृद्धाश्रम में बांटा फल एवं दैनिक उपयोग सामग्री
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की नवीन शाखा भवन के भूमि पूजन दिवस पर मंगलवार को सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजन को फल, बिस्कुट एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गई। समूह के संस्थापक अघोरेश्वर महाप्रभु तथा वर्तमान पीठाधीश्वर गुरुपद बाबा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारी समरजीत सिंह ने बताया कि आज का दिन समूह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन गुरुपद बाबा द्वारा रामराय पट्टी वनविहार मार्ग पर शाखा के नवीन भवन हेतु भूमि पूजन किया गया था। उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानवता की सेवा तथा लोगों के अध्यात्मिक विकास प्रगति एवं कल्याण के लिए समर्पित है। समूह निर्धन एवं असहायों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
शाखा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने भी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य में भी वृद्धाश्रम में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर समूह के पदाधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। आश्रम के प्रबंधक रवि चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, शिवपूजन सिंह, तेज प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र सिंह, सीबी सिंह,भानु प्रताप सिंह, हृदय प्रताप सिंह 'रानू', धीरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)