Jaunpur News: खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा कार्यालय खंड विकास अधिकारी सुजानगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एईआरओ से नोटिस निर्गत करने की प्रकिया ,अपलोड, नोटिस वितरण, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि नोटिस निर्गत करने के उपरांत अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई की प्रकिया में तेजी लाई जाए, जिससे समयबद्ध रूप से इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School, Location: Fatehganj, Jaunpur
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


