BREAKING

Jaunpur News: मलाया यूनिवर्सिटी में जौनपुर के दीपक यादव चुने गए निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष

गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

फैज अंसारी @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के कोतवालपुर गांव निवासी दीपक यादव ने जौनपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।मलेशिया स्थित यूनिवर्सिटी आफ मलाया में वे निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जब दीपक यादव पहली बार अपने गृह जनपद जौनपुर लौटे तो समर्थकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री सर्वेश्वरी समूह ने वृद्धाश्रम में बांटा फल एवं दैनिक उपयोग सामग्री

फूल-मालाओं से लादकर उन्हें गांव लाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।सूत्रों की माने तो दीपक की शिक्षा दीक्षा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा योगदान है। बताया जा रहा है कि दीपक यादव मलाया यूनिवर्सिटी में विद्युत वितरण  विषय पर डॉक्टरेट कर रहे हैं। शिक्षा और छात्र हितों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।दीपक यादव की इस सफलता को लेकर कोतवालपुर सहित पूरे धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, रामनेत यादव, अनिल यादव, अखिलेश यादव आदि ग्रामीण शामिल रहे।


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें