BREAKING

Jaunpur News: इंटरनेट मीडिया पर अल्पसंख्यकों का नाम काटने की चल रही खबर निकली निराधार


खबर में भाजपा नेता के द्वारा नाम काटने के दबाव का दिया गया है हवाला

शिवशंकर दुबे @नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। एक न्यूज चैनल के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबर, शाहगंज विधानसभा के खुटहन विकास खंड अंतर्गत कानामऊ गांव में 17 अल्पसंख्यकों का एसआईआर में नाम काटने के लिए स्थानीय एक बीजेपी नेता के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं इस भ्रामक खबर को सपा मुखिया ने ट्वीटर पर ट्वीट भी कर दिया। खबर की सच्चाई जानने के लिए जब महिला बीएलओ से बात की गई तो मामला निराधार निकला। उसने किसी भी प्रकार के दबाव से साफ इंकार कर दिया। बीएलओ ने सोसल मीडिया पर चल रही खबर को ग़लत व भ्रामक बताया। त्रिकौलिया गांव निवासी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिबाला उपाध्याय के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक खबर तेजी से प्रसारित हुई की उन्हें भाजपा के बूथ अध्यक्ष द्वारा 17 अल्पसंख्यकों का नाम काटने के लिए फार्म 7 दिया गया था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मलाया यूनिवर्सिटी में जौनपुर के दीपक यादव चुने गए निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष 

 उनके हवाले से यह भी प्रकाशित किया गया कि उक्त नेता के द्वारा नाम हटाने को लेकर दबाव भी बनाया जा रहा है। जब इसकी हकीकत जानने की टीम बीएलओ के घर पहुंची तो मामला अलग रहा। बीएलओ ने बताया कि गांव के रामकुमार गुप्ता के द्वारा फार्म दिए गए थे। जिसे यह कहकर उन्हें वापस कर दिया गया था कि जांच पड़ताल करने के बाद मृत्यु या सिफ्टेड होने की दशा में ही सूची से नाम हटाया जायेगा। आरोप लगाया कि इतनी सी बात को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर तिल से ताड़ बनाकर प्रसारित किया जा रहा है। जो भ्रामक व गलत है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें