Jaunpur News: खेत में सिंचाई कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
वीपी सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के कछवन ग्राम में सोमवार को खेत में सिंचाई कर रहे वृद्ध किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवन गांव निवासी लालजी राजभर (60) पुत्र बेचन राजभर सोमवार की सुबह घर से दूर अपने खेत में बोए गेंहू की सिंचाई करने के लिए सुबह निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी तिलरा देवी उन्हें खोजते हुए खेत के पास पहुंची, जहां लालजी राजभर खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। यह दृश्य देख पत्नी के होश उड़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इंटरनेट मीडिया पर अल्पसंख्यकों का नाम काटने की चल रही खबर निकली निराधार
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)