BREAKING

Jaunpur News: बेलपत्र-अभिषेक संग शिवभक्ति में डूबे शिवालय, संघ के घोष वादन से गूंजा परिसर

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के स्वयंभू प्राचीन दियावा महादेव मंदिर सहित समस्त शिवालयों में रविवार भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, दूध व गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दियावा महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा और श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शिवलिंग का अभिषेक करते रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंदिर परिसर में “घोष शिव-तरंग” कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में मंदिर की परिक्रमा करते हुए भगवान शिव को स्वरांजलि अर्पित की। 

आनक (साइड ड्रम), प्रणव (बॉस ड्रम), त्रिभुज (ट्रायंगल), वंशी (बांसुरी) और शंख (बिगुल) जैसे वाद्ययंत्रों के साथ विभिन्न रचनाओं का वादन किया गया। घोष की मधुर धुनों और कदमताल ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। इस दौरान मछलीशहर जिला प्रचारक राजेन्द्र जी ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में घोष एवं नाद का विशेष महत्व है। घोष वादन अनुशासन, एकरूपता और उत्साह का प्रतीक है। जब व्यक्ति और समाज अनुशासित होते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, गोमतेश्वर महादेव, पारसनाथ महादेव, शोभनाथ व सोमनाथ मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। जगह-जगह भक्ति संगीत की स्वर लहरियों से वातावरण शिवमय बना रहा। इस अवसर पर घोष बंधु गोपाल जी, शारीरिक प्रमुख अरुण जी, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह एवं मंदिर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें Bareilly News: बीजेपी की बजट चौपाल में पं. दीनदयाल  व श्यामा प्रसाद मुखर्जी किए याद

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें