Mumbai News: हर हर महादेव के नारों से गूंजा भायंदर का काशी विश्वनाथ मंदिर
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
भायंदर। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रेरणा से प्रख्यात समाजसेवी तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क में अपने माता-पिता की स्मृति में बनाए गए दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दिनभर भजन का सिलसिला जारी रहा। सुबह 4:30 बजे लल्लन तिवारी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी के साथ भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी लालजी तिवारी, मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडे, समाजसेवी बीआर मिश्रा, समाजसेवी अभयराज चौबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। भगवान शंकर के जयकारों के बीच देर शाम तक शिव भक्तों की भीड़ जमी रही।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेलपत्र-अभिषेक संग शिवभक्ति में डूबे शिवालय, संघ के घोष वादन से गूंजा परिसर
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)