BREAKING

Bareilly News: बीजेपी की बजट चौपाल में पं. दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी किए याद

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बीजेपी कैंट विधानसभा क्षेत्र की केंद्रीय बजट को लेकर एक बजट चौपाल का शुभारंभ कैंट विधायक व मुख्य वक्ता संजीव अग्रवाल द्वारा बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हुए बजट चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी  बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि बजट आर्थिक विकास को गति देने, नागरिकों के क्षमता निर्माण की आकांक्षाएं पूरी करने तथा सबका साथ, सबका विकास के तीन कर्तव्‍यों से प्रेरित है, जिसका लक्ष्‍य प्रत्‍येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र ओर सेक्‍टर की संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।  बीजेपी  बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा विकास के लाभ प्रत्‍येक किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, निर्धन और महिलाओं तक पहुंचना सुनिश्चित करना हे। सरकार का संकल्‍प शोषितों और वंचितों पर ध्‍यान देना है। इस उद्देश्‍य से सरकार का कर्तव्‍य उत्‍पादकता और प्रतिस्‍पर्धा बढ़ाते हुए आर्थिक विकास को तेज करना और विश्‍व की लगातार बदल रही परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनना है। सरकार ने रोजगार सृजन, उत्‍पादकता बढ़ाने और विकास की गति तेज करने के लिए व्‍यापक आर्थिक सुधार किए हैं। सुधार एक्‍सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है और यह अपनी गति बनाए रखेगी। उपस्थित रहे।     

         

 कैंट विधान सभा की  बजट चौपाल को संबोधित करते हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भरता केंद्र सरकार की आर्थिक रणनीति का मुख्य सिद्धांत है और केंद्रीय बजट 2026- 2027 में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट ऐसे दुर्लभ समय, जिसे उन्होंने ‘गोल्डीलॉक्स मोमेंट’ बताया, में पेश किया गया है, जब देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और महंगाई दर निचले स्तर पर बनी हुई है। इस बजट मे एक उच्च स्तरीय शिक्षा- से- रोजगार और उद्यम स्थायी समिति के गठन की घोषणा भी की गई है। यह समिति 2047 तक वैश्विक सेवा बाजार के 10% हिस्से पर कब्जा करने के लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को तैयार करने पर फोकस करेगी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चौकियां में T20 वर्ल्ड कप मैच जीत के लिए हवन-पूजन

संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्राथमिक क्षेत्रों में आईटी, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, पर्यटन और रचनात्मक सेवाएं शामिल होंगी। केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी सरकार ने ड्यूटी हटा दी है। यही नहीं, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों पर भी ड्यूटी कम की है।

   मंच का संचालन महानगर उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र जोशी द्वारा किया गया।  बजट चौपाल मे व्यापार मंडल के प्रतिनिधि शोभित सक्सैना, नवीन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सुदेश अग्रवाल, अमरजीत सिंह बक्शी, नीलेश अग्रवाल, अरुण कश्यप, अजय प्रताप सिंह, डॉ विनोद पागरानी, तृप्ति गुप्ता, नीलम जेठा, जयदीप चौधरी, मोहित तिवारी, नरेंद्र मौर्य, कन्हैया राजपूत, सोनू कालरा, रूपेंद्र पटेल, राजकिशोर कश्यप, योगेश बंटी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें