Jaunpur News: निर्मला फार्मेसी कालेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
फैज अंसारी @ नया सवेरा
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के नयनसंड स्थित निर्मला देवी फार्मेसी संस्थान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक के द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक समित ने सक्षम प्रजापति व आदित्य गौतम मिस्टर फ्रेशर और सेफाली जायसवार को मिस फ्रेशर घोषित किया। इस अवसर पर फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. विनय वर्मा ने अपने अभिभाषण में सभी छात्रों को शुभाशीष देते हुए उज्ज्वल भविष्य कि कामना की।तत्पश्चात संस्थान की प्राचार्य स्मिता वर्मा के द्वारा भी इस अवसर अपने अभिभाषण में सभी छात्रों को शुभाशीष देते हुए उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा उज्ज्वल भविष्य कि कामना की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कार्यक्रम के दौरान निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य उमेश पाण्डेय, निर्मला देवी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुभाष बोरेन, विभागाध्यक्ष कृष्णानंद प्रजापति, प्रशासनिक अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानबहादुर पाल तथा फार्मेसी संस्थान के शिक्षक स्वप्ना साहू, सूरज कन्नौजिया, करिश्मा यादव, सुधाकर चौरसिया, प्रशांत कुमार वर्मा, दीपा यादव, रवि विश्वकर्मा, शुभम अग्रहरी, अखिलेश कुमार, शिल्पा गुप्ता, अमित कुमार, अनुज मिश्रा, दीपक कन्नौजिया, अर्चना निषाद, सालू सिंह, अंजली सिंह, विनय कुमार दुबे, शैलेंद्र सिंह, शिव प्रसाद सिंह, पंकज सोनकर, श्याम बहादुर, अमलेश एवं समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)