Jaunpur News: सेवा संघ द्वारा युवा कार्यकर्ता का हुआ सम्मेलन
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज सुजानगंज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुजानगंज द्वारा युवा सम्मेलन कार्यक्रम को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मनोज ने उपस्थित युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को विस्तार से बताते हुए बताए कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी को अपना प्रेरणास्रोत मानकर उन्हीं की ही तरह अपनी पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर उस शिक्षा को राष्ट्र के निर्माण में लगाए और अपने ज्ञान को देश की सेवा में समर्पित करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनय त्रिपाठी विभाग उपाध्यक्ष सेवा भारती ने की कार्यक्रम का संचालन खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख तरुण चौबे ने किया। कार्यक्रम में श्याम शंकर पाण्डेय, शिवम सिंह, अंकुश तिवारी, अतुल तिवारी, संगम जी, धीरज तिवारी,धीरज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बदलापुर पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


