Jaunpur News: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चोरारी बाजार में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के लोरिका गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 32 वर्षीय भतीजा सुनील कुमार यादव 31 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। चोरारी बाजार के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बदलापुर पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)