Jaunpur News: कार ने बाइक को मारी टक्कर,पिता की मौत पुत्र हुआ घायल
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के अहमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की रात को कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार 72 वर्षीय पिता की मौत हो गयी तथा उनका 30 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी हौसिला प्रसाद मिश्र को उनका पुत्र मुकेश मिश्र दवा के लिए ट्रेन से लखनऊ लेकर गया था। वह अपनी बाइक को स्टेशन पर खड़ी किया था।रात को जब पिता पुत्र ट्रेन से लौटकर जफराबाद स्टेशन पर आए।वहां से बाइक लेकर घर आ रहे थे।उक्त क्रासिंग के पास एक कार ने उनको टक्कर मार दिया।जिससे पिता पुत्र वही घायल होकर गिर गए। कुछ लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस बुलवाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया।वहाँ पर हौसिला प्रसाद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।पुत्र का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन शनिवार की सुबह दिये।सूचना के बाद पुलिस कार के खोजबीन में लग गयी तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
