BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के खलीलपुर राजेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय चंद्रशेखर गौतम पुत्र जगदीश की शुक्रवार की रात उल्टी दस्त होने से तबियत बिगड़ गई। आननफानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की वजह कन्फर्म न होने के कारण डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुराने विवाद को लेकर दो की पिटाई, मुकदमा दर्ज

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल

खुटहन थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी स्नेहलता 22 वर्ष और उसका भाई धीरज जौनपुर शहर में टीडी कॉलेज में सीटेट की परीक्षा देने के लिए आ रहे थे। बख्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा हाईवे पर मैजिक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना होने की वजह से स्नेहलता की परीक्षा भी छूट गई।


दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से शिवशंकर यादव, जयशंकर, कृष्ण और दूसरे पक्ष से ईशा देवी, ललिता देवी, सुनील और किशन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी लेकिन इसके बाद भी मारपीट हो गई। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें