BREAKING

Jaunpur News: बाइक सवार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार युवक की मौत

वीपी सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक।  वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात बरमलपुर गेट के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक  के धक्के से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। बरमलपुर गांव निवासी शिवप्रकाश राम (42)पुत्र स्व. बाबूलाल शुक्रवार शाम को साइकिल से चंदवक बाजार किसी काम से आए थे। शाम लगभग आठ बजे वापस घर लौटते समय  बरमलपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी पिछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल शिव प्रकाश को पहचान लिया। परिजनों को सूचना देकर एम्बुलेन्स से सीएचसी डोभी भेजा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार ने बाइक को मारी टक्कर,पिता की मौत पुत्र हुआ घायल

जहां इलाज के दौरान देर रात शिव प्रकाश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शिव प्रकाश राजगीर मिस्त्री का कार्य करके अपना जीवन यापन करते था। वह अपने पीछे की पत्नी बेबी और 3 बेटिया 14 वर्षीय नंदिनी , 12 वर्षीय शिवानी, 7 वर्षीय रागिनी 7 व  एक बेटा 5 वर्षीय ऋषभ को छोड़ गए हैं। शनिवार सुबह शिवप्रकाश के चचेरे भाई प्रमोद ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें