BREAKING

Jaunpur News: किसानों को आधुनिक तकनीक की दी गयी जानकारी

धर्मापुर में रबी गोष्ठी का आयोजन हुआ

फैज अंसारी  @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उप कृषि निदेशक डा. विपिन बिहारी द्विवेदी द्वारा गुरुवार को धर्मापुर विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आयोजित विकास खण्ड स्तरीय  कृषि निवेश मेले रबी गोष्ठी अभियान के तहत आयोजित किसान गोष्ठी का निरीक्षण किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में रबी मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी का चचेरे देवर ने गला रेतकर कर दी हत्या

तथा जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित कृषकों को किसानोन्मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, कृषि ड्रोन प्रौद्यौगिकी का प्रदर्शन किसानों के बीच उन्नत उत्पादन प्रौद्यौगिकियों जैसे-बीज उपचार, जैव उर्वरकों का प्रयोग, उन्नत बुवाई पद्धतियां, प्राकृतिक खेती की जागरुकता के लिये जानकारी उपलब्ध कराये। जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषक जागरूक हो सकें। 

कार्यक्रम में कृषकों को आई.एन.एम., आई.पी.एम., संसाधन संरक्षण प्रौद्यौगिकी, उन्नत सिंचाई पद्धतियां, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संतोष सिंह एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक डा. अमित सिंह, डा. दिनेश कुमार, एडीओ एजी. अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कृषि विभाग से शिवपूजन प्रजापति, नन्द किशोर, सुनील, विशाल, सोनम, ज्ञानेंद्र, अमित, इस्तियाक, कृषक गुलाब मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, उदय भान सिंह, ब्रिंजल यादव आदि उपस्थित रहे।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें