Jaunpur News: प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी का चचेरे देवर ने गला रेतकर कर दी हत्या
परदेश से साथ आकर ननिहाल में वारदात को दिया अंजाम
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। परदेश से एक सप्ताह पूर्व पति के उसके ननिहाल, ख्वाजापुर गांव में साथ आई पत्नी का गुरूवार को उसके चचेरे देवर ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित देवर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया। घटना के पीछे आरोपित देवर का मुंबई में किसी युवती से प्रेम प्रपंच में का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें बाधक बनने से नाराज़ देवर ने भाभी का गला रेत दिया। सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या, चचेरा भाई आदित्य पुत्र रामबचन मौर्या तथा पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ सूरत शहर में रहकर नौकरी करता है। गत 21 जनवरी को वे चारों लोग सूरत से निशा के मायका कानपुर आये थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय से चोरों ने उठा ले गए सामान
जहां से 28 जनवरी को वे सभी पवन मौर्या के ननिहाल ख्वाजापुर गांव में नाना गुरुदीन मौर्या के घर आ गए। गुरुवार की दोपहर निशा घर के बाहर छप्पर में बैठी हुई थी तभी अचानक साथ में आया चचेरा देवर आदित्य चाकू निकाल उसका गला रेतने लगा। शोरगुल सुन लोग मौके पर पहुंचे तो वहां निशा का आधा गला कटा हुआ था। जमीन पर खून फैला हुआ था। हत्यारे को लोगों ने पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला उजागर हो रहा है। आदित्य का रिस्तेदारी की एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती मुंबई में रहती है। फोन पर ही दोनों की बातें हुआ करती थी। जिसकी जानकारी निशा को हुई तो उसने यह बात घर वालों को बता दिया। इसी से नाराज़ होकर आदित्य ने अपनी भाभी की हत्या कर दी।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)