Jaunpur News: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 सगे भाई घायल
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा के समीप मंगलवार शाम करीब 3 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मुल्ला टोला निवासी तुफेल अहमद बैंकरी चलाने कामकाज करते है।मंगलवार शाम करीब 3 बजे उनके पुत्र खुशमिजाज (20) व मोहम्मद गुलाल (19) मोटरसाइकिल से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर बाजार खरीदारी करने पहुंचे थे इस बीच जैसे ही दोनों भाई मोटरसाइकिल से चंबलतारा के समीप पहुंचे तभी किसी मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए,आनन-फानन में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वैध असलहा से युवक ने किया आत्महत्या
![]() |
| विज्ञापन |

