Jaunpur News: वैध असलहा से युवक ने किया आत्महत्या
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। थाना मझगवाँ खुर्द गाँव में युवक ने अपने वैध असलहा से आत्महत्या कर लिया। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार मझगवाँ खुर्द गाँव निवासी संजय कुमार यादव 48 पुत्र रामनारायण यादव घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। सोमवार की रात भोजन कर अपने कमरे में सोने के लिए गया मंगलवार कि सुबह सोकर न उठने पर परिजनों को शंका हुई तो छोटे भाई महेंद्र यादव दरवाजा खटखटाया दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो संजय यादव अपने बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे। जिसकी सूचना स्थानीय चौकी पराऊगंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव को दिया।
सूचना मिलते ही कांस्टेबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए इस बीच थाना प्रभारी गजानंद चौबे मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में दरवाजा खुलवाया गया। गजानन चौबे ने बताया कि संजय कुमार यादव अपने किसी परिचित रिश्तेदार के यहां सोमवार की रात में भोजन करके घर वापस आए थे।
घटनाक्रम में संजय कुमार यादव अपने दो अन्य भाइयों के साथ घर पर खेती-बाड़ी का काम करते थे वही पत्नी विमला देवी एवं दो बच्चों से भरापूरा परिवार का रो— रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ केराकत एवं उनके साथ फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल किया। गोली चलने की खबर क्षेत्र में आग़ की तरफ फैल गई घटना के बारे मे क्षेत्र तरह तरह की चर्चाए ब्याप्त है।
यह भी पढ़ें | जौनपुर को मिलेगी विकास की बड़ी सौगातें: गिरीश चंद्र
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

