जौनपुर को मिलेगी विकास की बड़ी सौगातें: गिरीश चंद्र
राज्यमंत्री ने करंजाकला में तीन करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला में करीब तीन करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में शहीद स्तंभ तीन गेट मार्डन सभागार व अन्य कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर को और विकास योजना की बड़ी सौगातें मिलेगी। जिसमे रिंग रोड हाईवे ओवर ब्रिज समेत जल्दी ही ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा। उन्होंने करंजाकला के आधुनिक मॉडर्न सभागार एवं तीन मॉडर्न गेट का लोकार्पण किया। शहीद स्तंभ मॉडर्न शौचालय सेमत तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें गांव के विकास की दो करोड़ 23 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। विकासखंड के आधुनिक बनाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौमुखी विकास हो रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर में कई और बड़ी विकास सौगातें मिलेगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी द्वारा हरियाणा में चयनित द्वय असिस्टेंट प्रोफेसर को बधाई दिए
इसके लिए प्रयास जारी है और जल्दी ही ऑडिटोरियम ओवर ब्रिज रिंग रोड फोरलेन सभी जौनपुर को तैयार होकर मिल जाएगा उन्होंने ग्राम प्रतिनिधियों समूह सखियो को अच्छे काम के लिए धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि करंजाकला में चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और गांव को आधुनिक व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने में ध्यान दिया जाएगा। इसके पूर्व आए हुए अतिथियो, प्रधान, बीडीसी को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव और भाजपा नेता मम्मन ने अंगवस्त्र में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव अजय सिंह परियोजना निदेशक पीडी कृष्ण करूणाकर पांडेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शरद सिंह, जितेंद्र सिंह, रामसूरत मौर्या तेजू, राजकेशर पाल, प्रशांत सिंह, राजू सिंह दादा ,सुमित सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य, श्यामबाबू यादव, नागेंद्र यादव, डॉ सौरभ पांडेय, संजय यशवंत झा आदि मौजूद रहे।
| विज्ञापन |
