Jaunpur News: हत्या या हादसा? सड़क किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग के पास मिला शव फॉरेंसिक टीम ने लिया नमूना
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक 36 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने सड़क किनारे देखा इसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गए।,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया की मंगलवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली की स्थानीय थाना क्षेत्र के पोटरियां मार्ग पर एक 36 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू दी इस दौरान व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव के राधेश्याम बिंद (36) के रूप में हुई। उधर सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 सगे भाई घायल
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

