Jaunpur News: ठंड में जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आए समाज के जागरूक व सक्षम लोग: अजीत सिंह
ठंड से बचाव के लिए चार गांवों के 150 जरूरतमन्दों दिया गया कंबल
विनय सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति ने नेकी की दीवार स्थल पर रविवार को चार गांवों के 150 जरूरतमन्द लोगों को कंबल वितरित किया। इसके पश्चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष व समाजसेवी अजीत सिंह ने कहा कि जरूरत मन्दों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण हेतु समाज के जागरूक व सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। सक्षम व संपन्न लोगों का दायित्व बनता है कि जरूरत मंद व असहाय लोगों की आवश्यकताओं के लिहाज से उनकी समय समय पर मदद करें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लेखक और कवि सदैव अमर रहते हैं : जिलाधिकारी
श्री सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम एक हजार जरूरत मंद लोगों को कंबल देने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक हजार लोगों का चंदवक के गांधी पार्क में पंद्रह जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। कार्यक्रम में चार गांवों हरदासीपुर, चंदवक, कछवन व बोड़सर के जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर प्रसाद पांडेय व संचालन अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रभारी विनय सिंह,रामेश्वर सिंह, सतेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह, जयकेश भास्कर ,श्याम बहादुर कार्यालय मंत्री,राम भरत, अजय सिंह ,रवि वेनवंशी, राजेश सिंह, सुदर्शन राजभर सहित संगठन के अन्य लोग उपस्थित थे।


