BREAKING

Jaunpur News: लेखक और कवि सदैव अमर रहते हैं : जिलाधिकारी

अवनीश पाण्डेय  @ नया सवेरा 

सुइथाकला,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि साहित्य का सृजन करने वाला कभी विस्मृत नहीं होता, बल्कि वह अपने विचारों के माध्यम से जनमानस के हृदय और मस्तिष्क में सदैव जीवित रहता है। वे रविवार को सुइथाकला गांव में कवि एवं शिक्षक डॉ. प्रदीप दूबे  की नवीन कृति ‘जीवन उमंग’ के विमोचन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साहित्य, मनुष्य के भीतर करुणा, प्रेम, संवेदना और उद्वेग जैसी भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्हें विश्वास है कि डॉ. दूबे  की रचना ‘जीवन उमंग’ समाज को सकारात्मक दिशा और नई सोच प्रदान करेगी। उनकी सृजनात्मक प्रतिभा प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने पुस्तक की विषयवस्तु एवं साहित्यिक पक्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूप सेवा संस्थान के अध्यक्ष पं. रामकृष्ण त्रिपाठी ने की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

कार्यक्रम का संचालन राहुल राज मिश्र ने किया, जबकि आगन्तुकों का आभार डॉ. प्रदीप दूबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राम दयाल दूबे, एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह, राम दयाल दूबे, सुरेश पांडेय, डॉ. आलोक सिंह पालीवाल, विनय तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, साहित्यप्रेमी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें