BREAKING

Nagpur News : प्रधानमंत्री के बारे में कांग्रेस की गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं :अजय पाठक

नया सवेरा नेटवर्क

नागपुर।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र अजय पाठक ने कहा कि देश और प्रधानमंत्री के बारे में की गलत टिप्पणी देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस का इसका जवाब जनता खुद दे रही है और आने वाले चुनावों में देगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अजय पाठक कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई में इतना नीचे गिरती जा रही है, कांग्रेस नेता जमीन पर कुछ कर नहीं पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को पहले पाकिस्तान में जाकर सरकार को हटाने में मदद मांगते थे। वर्ष 2019 के बाद राहुल गांधी जार्ज सोरोस की शरण में चले गए और अब तक जितनी भी गुप्त यात्राएं राहुल गांधी ने की वह सिर्फ और सिर्फ भारत को अस्थिर करने की साजिश के तहत विदेश यात्रा करते रहे है। उन्होंने नागपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि अब राहुल गांधी के  नेता पृथ्वीराज चौहान प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वाह रे संपत्ति! भाई बना परिवार का दुश्मन, पिता, भाई-भाभी का जीना मुहाल

कांग्रेस पृथ्वीराज चौहान से कहवा रही है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को जिस प्रकार अमेरिका उठा कर ले गया उसी  प्रकार भारत के प्रधानमंत्री को भी अमेरिका उठा के ले जाएगा। कांग्रेस हताशा की गर्त में इस कदर चली गई है अब वह समझ रही है, हम कभी भी भारत में चुनाव नहीं जीत सकते है। इसलिए अमेरिका में कभी लोकतंत्र बचाने की गुहार कभी प्रधानमंत्री को किडनैप करने की साजिश कांग्रेस और कांग्रेस के युवराज अपनी मानसिकता देश के सामने जाहिर कर रहे हैं। यह देश भली-भांति कांग्रेस के छुपे हुए एजेंडा  को पहचान लिया है इसलिए कांग्रेस समाप्त होती जा रही है। अजय पाठक ने कहा कि कांग्रेस को देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उनकों सिर्फ सत्ता चाहिए। कांग्रेस ने कभी भी देश के हित के बारे में नहीं सोचा है। भाजपा के विकास कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। हर चुनावों में उसकों हार का सामना करना पड़ रहा है। देश की जनता राहुल गांधी की असलियत को जान गई है।

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें