BREAKING

Mumbai News: मुंबई के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए किया मतदान : कृपाशंकर सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका का चुनाव परिणाम अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार मुंबई के लोगों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकास कार्यों और महायुति सरकार की लोकहित विचारधारा को देखते हुए मतदान किया है। बांद्रा पूर्व के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए मतदान किया है। इस बार का चुनाव परिणाम पूरी तरह से महायुति के पक्ष में होने जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी का अगला महापौर बनने जा रहा है। उन्होंने उत्तर भारतीय मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार उत्तर भारतीय मतदाताओं ने जाति पाति से ऊपर उठकर मुंबई के विकास के लिए  संगठित रूप से मतदान किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भारत विकास परिषद ने मांझे से बचने के लिए चलाया अभियान बांटे गमछा

JAUNPUR FITNESS GYM 📍UTSAV MOTEL WAZIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️ +91-9119844009, 9580485070
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें