Jaunpur News: कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश की संस्कृति व विकास यात्रा को समर्पित भव्य आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, विरासत एवं विकास यात्रा को समर्पित उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर जनपद जौनपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ए० के० शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 24 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह, जौनपुर में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे: डीएम
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति, कला, परंपराएं, शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभागीय स्टॉल, प्रदर्शनी एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आम जनमानस से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के आयोजन को सफल बनाएं और शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

