BREAKING

Jaunpur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिलाधिकारी ने नेताजी के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: चित्रगुप्त सेवा समिति के प्रयास से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा लगेगी

उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और अपने ओजस्वी विचारों एवं अदम्य साहस से देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना जागृत की। जिलाधिकारी ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया।

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें