BREAKING

Bareilly News: चित्रगुप्त सेवा समिति के प्रयास से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा लगेगी

निर्भय सक्सेना @नया सवेरा 

बरेली। शास्त्रीनगर में चित्रगुप्त सेवा समिति के प्रयास से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा लगेगी। प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि वृन्दावन के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी ने इसके लिए मंच से हामी भी भरी। प्रेम नगर के सुभाष पार्क में सुभाष जयंती कार्यक्रम  में प्रदेश के वन मंत्री डा अरुण ने नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डॉ अरुण कुमार ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस के गरमदल में होने एवं कई देशों का उन्हें समर्थन देने के कारण ही अंग्रेजों ने भारत को आजादी देने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर में समाज के खरीदे हुए प्लाट पर स्वामी सच्चिदानंद जी के सहयोग से चित्रगुप्त जी मूर्ति लगेगी। वह भी उसमें सहयोग करेंगे। स्वामी सच्चिदानंद ने अपने संबोधन में कायस्थ समाज के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी केवल कायस्थ समाज नहीं ब्रह्मांड के सर्व समाज का लेखा जोखा रखने वाले प्रथम न्यायाधिपति हैं। 

उन्होंने चित्रगुप्त की मूर्ति के अलावा 21 हजार रुपए भी देने की बात कही। बरेली कॉलेज की इंग्लिश विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा अनिल ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को अच्छा व्यक्तित्व बताते हुए कार्यक्रम स्थल से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। उन्होंने गौरव, दीपक पांडे सहित कई युवा नेताओं को बरेली कॉलेज का उनका शिष्य होने पर गर्व किया। बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे, शशि भूषण, शिव कुमार बरतरिया, संजीव सक्सेना, पार्षद गौरव सक्सेना, सुधा सक्सेना आदि ने भी विचार रखे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस लाइन मैदान में हुआ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल अभ्यास

मध्यम कुमार, रितेश साहनी ने  काव्य पाठ किया। कार्यक्रम संचालक अतुल सक्सेना, शक्ति कुमार मंगलम, उत्तम सक्सेना, धीरज सक्सेना, विपिन सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, अनिल कंचन, अंबुज सक्सेना, कमल भारती, नीरज सक्सेना, सुभाष सक्सेना, नरेश सक्सेना, अनिल रस्तोगी, अमित विसरिया, कमलेश सक्सेना, अजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, पार्षद शशि सक्सेना, पार्षद सुधा सक्सेना, पार्षद कपिलकांत सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, दीप्ति सक्सेना, लता सक्सेना, केसर बाला सक्सेना, रुचि सक्सेना, मोना सिंह, कल्पना सक्सेना, सविता सक्सेना, दीपाली सक्सेना, रचना सक्सेना, शकुंतला जौहरी, अंकुर सक्सेना, सचिन श्याम भारती, आकाश सक्सेना, सत्य प्रकाश सक्सेना, राम कुमार सक्सेना, अमित सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित कुमार सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, चित्रांश महासभा के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अश्वनी कमठान अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Happy New Year 2026 S S PUBLIC SCHOOL  (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi)  Affiliation No. 2132085  Contact Us On 7380691111, 9453567111  SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003


पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें