BREAKING

Jaunpur News: सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने लिया भाग

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा जौनपुर में प्रत्येक प्रदोष तिथि को आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। सभी ने सनातन वेश भूषा में लोकगीत की धुन पर सुंदर कांड का उत्कृष्ट पाठ प्रस्तुत किया।निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश शुक्ल, सतीश कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजक समिति के सदस्य सुधाकर शुक्ल, अरुण कुमार उपाध्याय, कपिल मिश्र, अरविंद शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय, संतोष शुक्लढोलन की उपस्थिति में बंद लिफाफों को खोला गया। भक्त जनों के औसत नंबर और तीनो निर्णयकर्ता के नंबरों को जोड़कर चार टोली का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया है:

1. निर्मल मानस ग्रुप औरैला मडियाहूं

2. सत्संग मानस समिति जोगियापुर जौनपुर

3. जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर जौनपुर

4. श्वेता-प्रियांशी रामचरित मानस ग्रुप मालिकानपुर जौनपुर

ये टोलियां मृत्युंजय महादेव धाम में आयोजित 5, 6, 7, 8 फरवरी 2026 को स्थापना अनुष्ठानों में अपनी प्रस्तुति पुनः प्रस्तुत करेंगी। दर्शकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों के अंकों के आधार पर 9 फरवरी को विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नौपेड़वा बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा

सुशील कुमार उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर और कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में सुन्दरकाण्ड पाठ के समय उपयोग लाए जाना वाला संपूट " लिंग थापि बिधिवत करि पूजा। सिव समान प्रिय मोहि न दूजा॥" अब सभी ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के जवान पर है और मंत्र हो गया है। सभी टोली ने अपना उत्कृष्ट पाठ प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा जौनपुर में 9 फरवरी को स्थापना उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण और भंडारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें