Jaunpur News: 24 घंटे विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में सोचता हूं : डॉ. सत्य प्रकाश सिंह
गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य के जन्मदिन पर शिक्षकों ने दी बधाई
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जब तक विद्यालय में सेवा का अवसर प्राप्त होगा तब तक 24 घंटे मेरे शरीर, मस्तिष्क, हृदय और दिल की धड़कन विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति, नए आयाम और बुलंदियों को उच्च शिखर तक प्राप्त करने के लिए सदैव कृत संकल्पित हूं। यह बातें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय के मुख्य भवन में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बोल रहे थे। यह एक संयोग ही था आज प्रधानाचार्य का जन्मदिन भी है। समस्त शिक्षकों छात्र एवं छात्राओं ने प्रधानाचार्य को बुके भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किये।
विद्यालय की छात्रा रूपाली, वैष्णवी एवं प्रियांशी ने तुम जियो हजारों साल, गीत गाकर प्रधानाचार्य को बधाई की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भारत को अपने स्वर्ग बनाओ... गीत के माध्यम से छात्र सतीश पटेल ने पूरे प्रांगण में समाँ बांध दिया। 5 घंटे तक गतिशील सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। देश भक्ति गीत थीम पर एनसीसी कैडेट ने जमकर तालियां बटोरी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देश की उन्नति के लिए युवा आगे आएं : इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह
मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और हमारी भारत देश के स्वतंत्रता में बहादुर और जांबाज साथियों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की। अंत में छात्रा आराधना विश्वकर्मा के द्वारा राष्ट्रगान से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा हुई। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, शशि पाल सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश सिंह, पूर्व वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, पूर्व प्रवक्ता उपेंद्र पाल सिंह, प्रबंध समिति सदस्य अनिमेष कुमार सिंह, अभिषेक मयंक, दीपक पाठक एवं विद्यालय की समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।








