BREAKING

Jaunpur News: देश की उन्नति के लिए युवा आगे आएं : इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज उद्घाटन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा ध्वज उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के ही दिन देश का संविधान लागू हुआ था। देश की एकता, अखण्डता बनाए रखने के लिए हम सभी को अपना कार्य संविधान के अनुरुप करना चाहिए। देश की उन्नति की दिशा में युवाओं को आगे आना चाहिए और जो जिस काबिल है उस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए। आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, यह कहीं न कहीं संविधान की वजह से ही संभव हो पाया है। आज महिलाएं फर्श से आकाश तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। 

प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो डी नाजरेथ एवं उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव ने अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बच्चों तथा अध्यापकों को साधुवाद दिया। संचालन अवनीश कुमार सिंह, रणविजय सिंह, विनोद चंद तिवारी द्वारा किया गया। एनसीसी कैडेट 98 बटालियन यूपी ने भी ध्वज उद्घाटन में ध्वज को सलामी दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मदरसा दारुल इरफान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया





Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें