BREAKING

Jaunpur News: तिरंगा बाइक रैली के जरिए युवाओं ने दिया राष्ट्रवाद, संविधान और एकता का संदेश

दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला अंतर्गत युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व साहिल मल्होत्रा और दीपक विश्वकर्मा ने किया। रैली की शुरुआत शंकरपुर पक्का पोखरा से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लिए बाइकों पर सवार होकर सड़कों पर निकले। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। देशभक्ति गीतों ने भी पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। यह रैली शंकरपुर से निकलकर मल्हनी बाजार, अतरौरा होते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद लपरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विभिन्न गांवों से होकर कायर गांव तक पहुंची। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 24 घंटे विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में सोचता हूं : डॉ. सत्य प्रकाश सिंह

रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। मार्ग में ग्रामवासियों ने रैली का जगह-जगह स्वागत किया। साहिल मल्होत्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी समाजसेवियों के सहयोग से सफल हुआ, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के मार्ग पर चलने, शिक्षित बनने और राष्ट्रवाद को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने बाजारवासियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया, जो पिछले दो वर्षों से लगातार इस आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम में साहिल मल्होत्रा, दीपक विश्वकर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, दीपांकर, राजीव बरनवाल, अभिषेक, ऋतिक, रंजीत, सत्या, मनीष, गोलू, अजय, सचिन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वैभव एडवरटाइजिंग हब  📍 पता:- कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी माग) ओलन्दगंज, जौनपुर  प्रो.- वैभव वर्मा  9151640745, 9236196989  A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें।  👉🏻वॉइस रिकॉर्डिंग 👉🏻विजिटिंग कार्ड  👉🏻हैण्डबिल 👉🏻 स्टीकर  👉🏻 फ्लैक्स बोर्ड 👉🏻 फोटो फ्रेमिंग  चुनाव प्रचार सामाग्री उपलब्ध  👉🏻ग्राम पंचायत 👉🏻क्षेत्र पंचायत 👉🏻जिला पंचायत  धार्मिक दिनों में पूरे जौनपुर शहर में लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार करना  📲 9151640745, 9236196989


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें