Jaunpur News: जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कोलकाता में जीते मेडल
फैज अंसारी @नया सवेरा
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। ग्यारहवें ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता बीते वर्ष 28 से 30 दिसंबर तक कोलकाता में आयोजित थी। जिसमें गौराबादशाहपुर ताइक्वांडो एकेडमी के 5 खिलाड़ियों ने कोच संजय पाल के साथ हिस्सा लेने गए थे। इन खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम कर जनपद का नाम रोशन किया। जिनमें से सरस्वती ज्ञान मन्दिर स्कूल से अर्पित यादव गोल्ड, नेहरू बालोद्यान जौनपुर के 2 छात्र यश यादव गोल्ड व आदित्य प्रताप सिंह सिल्वर मेडल एवं टीडी पीजी कॉलेज की 2 छात्रा प्रियांशी यादव सिल्वर व गरिमा बेनवंशी ने ब्रोंज मेडल जीता है। इस जीत से परिवारजनों, ग्रामवासियों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं नेहरू बालोद्यान स्कूल के मैनेजर डॉ सीडी सिंह ने बधाई देते उज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए आयुष्मान कार्ड : डीएम


