BREAKING

Jaunpur News: राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। 2 जनवरी पुलिस ने शुक्रवार को सब्जी मंडी के पास से आ-जा रही  राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस कर रहे शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया सुराग मिला कि जिला मुख्यालय मार्ग के सब्जी मंडी के पास खड़ा युवक आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ ही छेड़खानी कर रहा है। एंटी रोमियो दस्ते के एसआइ अशोक कुमार ने कांस्टेबल मैनुद्दीन अंसारी,रवि कुमार व महिला आरक्षी पूनम कुमारी के साथ पहुंचक गभिरन गांव निवासी आरोपित ऋषि मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कोलकाता में जीते मेडल

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें