BREAKING

Jaunpur News: शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए आयुष्मान कार्ड : डीएम

ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ डीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने-अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कराएं, ताकि आमजन को इस योजना के प्रति प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को “सोलर गांव” के रूप में विकसित करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उनके नाम माननीय प्रधानमंत्री जी से पुरस्कृत किए जाने हेतु नामित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें