BREAKING

Jaunpur News: पराक्रम दिवस के रूप में मना सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन

राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच  ने मनाया नेता जी की 129 वीं जयंती

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच  ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नेताजी की 129 वीं जयंती "पराक्रम दिवस" के रूप में कैम्प  कार्यालय वाजिदपुर उत्तरी  मै मनाया गया, उपस्थित कायस्थ बंधुओ ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ  महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें शत शत नमन, सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंग्रेजी हुकूमत की नीव हिलाने और भारत की स्वतंत्रता हेतु नेताजी के त्याग, बलिदान और समर्पण को राष्ट्र सदैव याद रखेगा, राष्ट्र   के प्रति नेताजी की अदम्य भावना और निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने और स्मरण करने के लिए यह पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बगैर मान्यता के धड़ल्ले से चल रहे हैं विद्यालय

राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दया शंकर निगम  ने कहा कि कायस्थ कुल के नेता जो एक व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे," तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा" का नारा देने वाले नेता जी आज़ादी के दीवानों के कुशल नेतृत्व कर्ता थे। अन्य वक्ताओं ने भी नेता जी को स्वरांजली दी।

इस अवसर पर श्याम रतन श्रीवास्तव, देवेंद्र खरे, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्म कुमार निगम, विशाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।

ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address: Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers: +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website: mlzsjaunpur.com.


वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें