BREAKING

Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने 34 लेखपालों के वेतन पर लगायी रोक

लेखपालों में मचा हड़कंप  

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के तेवर उस समय सख्त हो गये जब मंगलवार को एक समीक्षा बैैठक में लगभग तीन दर्जन लेखपालों का कार्य काफी उदासीनपूर्ण रहा। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी ने तहसील तहसील के34 लेखपालों का तत्काल प्रभाव से वेतन की अदायगी पर रोक लगा दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तहसील के 34 लेखपालों का काफी ढिलाई व उदासीनपूर्ण रवैया देखने को मिला है। उनके वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो लेखपाल कम से कम पांच फार्मर रजिस्ट्री नहीं करेगा। उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट दे दी जायेगी। उपजिलाधिकारी के इस गर्म तेवर व निर्णय से लेखपालों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: श्रवण जायसवाल

JAUNPUR FITNESS GYM 📍UTSAV MOTEL WAZIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️ +91-9119844009, 9580485070
विज्ञापन



Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें