BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने बरामद 75 मोबाइल को उनके स्वामियों को सौंपा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक कुल 1019 मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। 

गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीडितों के गुम हुए 75 मोबाइलो में से 20 मोबाईल फोन अन्य प्रान्त से व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद गोरखपुर, प्रतापगढ बलिया, भदोही, उन्नाव से 05 मोबाईल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी की है, जिनका बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम द्वारा मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: उमंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण 

कल्याण ज्वेलर्स की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी जौनपुर डा. गोरखनाथ पटेल की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें