BREAKING

Mumbai News: उमंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। रे रोड के दारूखाना में उमंग चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जावेद खान के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों जरूरतमंदों को ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर उमंग चैरिटेबल ट्रस्ट के नए वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन भी दक्षिण मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डाॅ अभिनव देशमुख व पोर्ट जोन के पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर द्वारा किया गया। 

बता दें कि युवा समाजसेवी जावेद खान पिछले एक दशक से इस तरह के कार्यक्रम करते आ रहे हैं। वे दीवाली और ईद के मौके पर भी जरूरतमंदों को राशन किट देते हैं। उनका कहना है कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इस तरह के सेवा कार्य करना चाहिए और उनको जरूरतमंदों की मदद कर के बेहद खुशी होती है। इस कार्यक्रम में दीवान बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के सीईओ मुर्तजा दीवान, कांतिलाल जैन, उमंग चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी जोएब बूटवाला, अध्यक्ष जावेद खान, राजू वाघमारे, मेहबूब खान खैरवा, मखमूर खान, खालिद खान, ओमप्रकाश पांडे, विजय लोखंडे, अहमद खान समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: बाबू आरएन सिंह की जयंती पर, 20 दिव्यांगों को मिला तिपहिया इलेक्ट्रिक साइकिल का  उपहार 

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

वैभव एडवरटाइजिंग हब की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें