BREAKING

Jaunpur News: अटलजी के जीवन से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के सृष्टि पैलेस में अटल स्मृति जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि राजनेताओं और आज के युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी जी विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे। मर्म को महसूस कर नापतोल कर शब्द रखने वाले वक्ता थे। कई वृत्तांत के माध्यम से  उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संगठन से सत्ता तक उनका व्यक्तित्व अद्वितीय था। वह कुशल वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई  ऐसे राजनेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने  कहा कि अटल जी का विराट व्यक्तित्व देशवासियों को प्रेरणा दे रहा है। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। डॉ अर्चना शुक्ला ने अटल जी की तमाम स्मृतियों पर चर्चा की। इससे पहले पार्टी नेताओं ने अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में पंकज मिश्रा, सन्तोष मिश्रा, महेन्द्र विजय शुक्ला, गिरीश शर्मा प्रकाश शुक्ला, अजीत चौहान समेत विधानसभा क्षेत्र के पांचो मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महेन्द्र विजय शुक्ला ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने बरामद 75 मोबाइल को उनके स्वामियों को सौंपा

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

JAUNPUR FITNESS GYM 📍UTSAV MOTEL WAZIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️ +91-9119844009, 9580485070
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें