Jaunpur News: एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान का किया भ्रमण
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को एक्सपोजर विजिट तहत पीएम श्री विद्यालय इब्राहिमाबाद के बच्चों ने भ्रमण किया। कृषि विज्ञान भ्रमण के दौरान मौजूद कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने विस्तार से संस्थान के निरंतर प्रगति की जानकारी देते हुए भारत को विकसित बनाने के लिए नई-नई प्रजाति के गेहूं बैगन बेल अमरूद टमाटर ड्रैगन फ्रूट्स तैयार करने की जानकारी दी। कृषि की आधुनिक मशीन तथा कृषि उपकरण देखकर न सिर्फ बच्चे बल्कि उनके साथ आए हुए शिक्षक भी वैज्ञानिकों की सराहना की। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, अध्यापिका नंदनी मौर्य, माधुरी जायसवाल, अनीता यादव एवं शिक्षामित्र फौजदार बच्चों के साथ अपनी सहभागिता दिए। इसके पूर्व सर्वप्रथम बच्चों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। बच्चों को शहर स्थित फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनवाए गए शाही किला के अलावा शास्त्री पुल, सद्भावना पुल, शाही पुल तथा गोमती नदी पर बने सुंदर घाटों का अवलोकन कराया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक ही भूखंड पर दो बार मुआवजा लेने का आरोप, जांच के आदेश
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%95%20%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)
