BREAKING

Jaunpur News: नशे में धुत कार सवार ने कई वाहनों को रौंदा

Jaunpur News: Drunk driver in a car ran over several vehicles.

पिकेट छोड़ सिपाही भागे, बाल-बाल बचे लोग 

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी, जौनपुर। चन्दवक के पुरानी बाजार में शनिवार शाम को शराब के नशे में धुत श्विप्ट डिजायर सवार युवक ने तेज रफ्तार कार को लहराते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गलिमत रही कि उसकी चपेट में कोई राहगीर नही आया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो जाती। 

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: भाषा और भावना आपस में प्रेम व भाईचारा को बढ़ाते है  : वेमुला श्रीनिवासुलु

बताया जाता है गाड़ी संख्या UP 65 FP 5718 शिप्ट डिजायर में सवार युवक शराब के नशे में था। जैसे ही वह बाजार में लहराती कार पुरानी बाजार कि तरफ मोड़ा तभी पिकेट और तैनात सिपाही भाग खड़े हुए। कार तेजी से पुरानी बाजार की ओर बढ़ी तो सड़क पर खड़े लगभग दर्जनभर वाहनों, साइकिल, बाईक व चारपाई को रौंद दिया। इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गयी। कुछ बाजारवासियों ने दौड़ाकर युवक को रोका और जमकर दैहिक समीक्षा कर दिया। कार में सवार अन्य तीन युवक पुलिस के सामने से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी युवक व उसकी कार दोनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। कार सवार युवक वाराणसी के नियार बाजार के बेला गांव का बताया जा रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें