BREAKING

Bihar News: रामकथा के आयोजन से लखीसराय को विश्व पटल पर व्यापक सम्मान और स्थायी पहचान मिलेगी: डीएम

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कथावाचक मोरारी बापू को 'लखीसराय सात संरक्षित पुरातात्विक स्थल' पुस्तक भेंट की 

नया सवेरा नेटवर्क

लखीसराय। शनिवार को राष्ट्रसंत कथावाचक मोरारी बापू के पावन सान्निध्य में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य और दिव्य शुभारम्भ हुआ। अश्वनी तिवारी ने जानकारी दी कि 3 जनवरी से 11 जनवरी तक अशोक धाम, लखीसराय में कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया है। इस विशेष रामकथा को बापू ने "मानस श्र्ंगीऋषि रामकथा" नाम दी। कथा आरंभ के पूर्व मंच से जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि, यह लखीसराय ज़िले के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि इससे श्र्ंगीऋषि धाम को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।  रामकथा का सजीव प्रसारण टेलीविजन के आस्था चैनल से विश्व के लगभग 170 देशों में प्रसारित हो रही है, जिससे लखीसराय के तीर्थ, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का संदेश वैश्विक मंच तक पहुँच रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन से लखीसराय में स्थित तीर्थ क्षेत्रों को विश्व पटल पर व्यापक सम्मान और स्थायी पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।"

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नशे में धुत कार सवार ने कई वाहनों को रौंदा 

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें