BREAKING

Jaunpur News: जरूरत मन्दों को कंबल दिया जाना पुनीत कार्य : अजीत सिंह


विनय सि​ह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति द्वारा जरूरत मन्दों को एक हजार कंबल वितरित करने के क्रम में नेकी की दीवार स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में तीन गांवों के सौ लोगों को कंबल वितरित करने के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जरूरत मन्दों को कड़ाके की ठंड में कंबल देना पुनीत कार्य है। समाज के जागरूक लोगों का दायित्व बनता है कि जरूरत मंद व असहाय लोगों की समय समय पर आवश्यकताओं के लिहाज से उनकी मदद करें। 

श्री सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक हजार लोगों का चंदवक के गांधी पार्क में पंद्रह जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। कार्यक्रम में तीन गांवों बरडीहा,कनौरा व रामदेवपुर के लोगों को कंबल दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिंह व संचालन जय प्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम  संयोजक श्यामबृक्ष, रंजन, महेश सिंह, सतेंद्र सिंह, रोहित सिंह कोषाध्यक्ष, जयकेश भास्कर ,श्याम बहादुर कार्यालय मंत्री, राना सिंह रामभुवन सिंह, ठाकुर प्रसाद पांडे अजय सिंह आकाश यादव सरवन कुमार कनौजिया सहित संगठन के अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें