Jaunpur News: मंदिर में तोड़फोड़ व लूटपाट के पांच आरोपितों पर केस
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के भागमलपुर गांव में स्थित कबीर मंदिर में महिला पुजारन को पीटने, तोड़फोड़ व पचास हजार नकदी उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और चार से छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला पुजारन की तहरीर पर की गई। गांव स्थित प्राचीन कबीर मंदिर पर वर्षों से महिला पुजारन मालती दास रहकर पूजा पाठ करती हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का प्रभावी माध्यम
आरोप था कि गत 24 जनवरी को इसी गांव के अभिनाश,चिंटू,राम आसरे,करिया तथा चार से पांच लोग अज्ञात मंदिर पर आकर उसकी पिटाई करने लगे। अंदर रखा सामान तोड़ फोड़ दिए। यह भी आरोप है कि चंदा इकट्ठा कर मंदिर में रखे पचास हजार रुपए भी आरोपित उठा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया है।