BREAKING

Navi Mumbai News: श्रीराम कथा में भक्ति, भाव और उल्लास का संगम

नया सवेरा नेटवर्क

नवी मुम्बई। कोपरखैरने में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सुप्रसिद्ध कथावाचक गोपाल महाराज ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों—राम जन्म, धनुष यज्ञ, राम–जानकी विवाह और राम वन गमन—का भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया, जिसे सुनकर पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कथा वाचक ने राम जन्म प्रसंग के माध्यम से धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व को रेखांकित किया। जैसे ही भगवान श्रीराम के अवतरण का वर्णन हुआ, पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद धनुष यज्ञ का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने की लीला का जीवंत वर्णन किया गया। इस प्रसंग ने श्रोताओं को यह संदेश दिया कि अहंकार पर विनम्रता और शक्ति पर संयम ही सच्ची विजय है।

राम–जानकी विवाह का प्रसंग कथा का विशेष आकर्षण रहा। इस समय भक्ति गीतों और मंगलाचरण से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महाराज ने कथा के समापन पर राम वन गमन का करुण और प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। माता कैकेयी के वचनों के पालन हेतु श्रीराम द्वारा राजसिंहासन त्याग कर वन जाने का प्रसंग सुनकर अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा के अंतिम दिन विशाल महाभंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष संजय राय, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, सुरेश जायसवाल, आशुतोष सिंह, स्वतंत्र राय, विपिन राय, बिल्डर राम कुमार चौधरी, सुरेंद्र राय, बिंदु आचार्या, रजनी झा, गौरव सिंह, अशरफी लाल गुप्ता, मुन्ना पांडेय, अमरेश शर्मा, विनोद तिवारी, सतीश झमरे, एड, रमेश त्रिपाठी, अनिल बारी, डॉ राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मंदिर में तोड़फोड़ व लूटपाट के पांच आरोपितों पर केस 

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें