BREAKING

Jaunpur News: सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का प्रभावी माध्यम

व्यापारियों को धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेमिनार का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गल्ला मंडी चौराहे पर व्यापारियों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जौनपुर पुलिस के साइबर एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह और साइबर एक्सपर्ट संग्राम यादव ने व्यापारियों को साइबर ठगी के तरीकों और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में  जागरूकता कार्यक्रम व्यापारियों के लिए बेहद जरूरी हैं जिससे उन्हें ठगी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सही जानकारी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खबरों के साथ सामाजिक जागरूकता का माध्यम था हिक्की गजट

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है। जागरूक व्यापारी ही सुरक्षित है। साइबर एक्सपर्ट एएसआई जय प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में लोग अक्सर फोन पर कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं जबकि फोन और मैसेज ही ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं। उन्होंने व्हाट्सएप और जीमेल पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से चालू रखने की सलाह दी। आरक्षी संग्राम यादव ने कहा कि किसी को भी पैसा भेजने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें हर मैसेज को ध्यान से पढ़ें और जल्दबाजी में किसी पर भरोसा न करें। इस अवसर पर जिला संरक्षक राजदेव यादव अशोक बैंकर छब्बूलाल सोनकर नरेंद्र जायसवाल श्याम चंद्र अग्रहरी संतोष अग्रहरि ओम प्रकाश जायसवाल मुन्ना लाल अग्रहरि अरविंद बैंकर अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष हफीज शाह तथा कार्यक्रम संयोजक संजय केडिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर  संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें