Jaunpur News: पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त किया
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुइथाकला और बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता राम खेलावन वर्मा डबलू के निधन पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और भाजपा कार्यालय पर शोक संवेदना प्रकट की।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मुझे जानकार यह अत्यंत दुःख हुआ कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम खेलावन वर्मा का निधन हो गया वे एक समर्पित स्वयंसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता एवं उत्कृष्ट राजनेता थे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में राम खेलावन वर्मा सदैव याद किये जायेंगें। उनके निधन से जिले ने राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन के एक महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि इस दुखद समाचार ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे राजनीतिक क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है दिवंगत नेता का राजनीतिक जीवन प्रेरणादायक और समर्पित सेवा से भरा रहा है, और उनका जाना एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है उनका जीवन जनसेवा, ईमानदारी और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है पार्टी ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि श्री वर्मा का निधन देश के लोकतंत्र और भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मेरे लिए उनका निधन एक व्यक्तिगत क्षति है दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह परविंदर चौहान इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव लालबहादुर पाल भूपेश सिंह सुजीत सिंह अंकुश यादव विकास शर्मा विकास पांडेय शिवम् राय मनोज सिंह सुरेन्द्र मिश्र अविनाश शुक्ल प्रमोद प्रजापति उपेन्द्र मिश्र नरेंद्र विश्वकर्मा भोले सिंह सूरज सिंह काशीनाथ सेठ सुभम मौर्य अभय गुप्ता अफसर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
