BREAKING

Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में नव वर्ष के प्रथम दिन हजारों भक्तों ने मातारानी के चरणों में मत्था टेका

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। चौकियां धाम शीतला चौकियां धाम में आज प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात  पुजारी चंद्रदेव पंडा ने मातारानी जी का आरती पूजन किया।नव वर्ष के प्रथम दिन मातारानी जी के चरणों में मत्था टेक भक्तों ने सुख शांति समृद्धि धन यस वैभव की कामना कर अपने दिन की शुरुवात की। मातारानी जी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देर शाम तक लगी रही भक्त लंबी कतार में खड़े होकर बारी बारी से मातारानी जी के दर्शन पूजन करते हुए नज़र आए। शीतला चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने आए हुए सभी भक्तों का स्वागत किया मातारानी जी का आशीर्वाद देते हुए नव वर्ष मंगलमय की कामना की।वही मंदिर के पवित्र कुण्ड बगल में स्थित काल भैरवनाथ मन्दिर काली मंदिर हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त किया





सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें