BREAKING

Jaunpur News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

इजहार हुसैन  @ नया सवेरा 

जफराबाद,जौनपुर। जौनपुर-केराकत हाईवे पर किरतापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल भिज वाया। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौआ निवासी वीरेंद्र गुप्ता अपने मित्र प्रमोद कुमार के साथ बृहस्पतिवार को सुबह अपने रिश्तेदार के यहां केराकत के तरफ जा रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे जैसे ही जौनपुर- केराकत हाईवे पर जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दिया। घटना के फलस्वरूप बाइक सवार वीरेंद्र गुप्ता (38) एवं प्रमोद (35) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक चला रहा वीरेंद्र का सिर फट गया था वही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जश्ने मौलूदे काबा तीन जनवरी को मनाया जाएगा 

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें