BREAKING

Jaunpur News: मजदूरी देने के बहाने पेंटर को घर बुलाकर पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में मजदूरी मांगने गए एक पेंटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगन्नाथपुर गांव निवासी रायसाहब गौड़ ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से पेंटर है और गांव के ही दीपक प्रजापति के घर पेंटिंग का काम किया था। उक्त कार्य की मजदूरी के रूप में 15 हजार रुपये बकाया थे। पीड़ित के अनुसार 29 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे दीपक प्रजापति ने फोन कर मजदूरी का पैसा देने के बहाने अपने घर बुलाया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शौच के लिए निकली किशोरी लापता, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

जब रायसाहब गौड़ वहां पहुंचे तो दीपक प्रजापति अपने मित्र प्रभाकर विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दीपक प्रजापति व प्रभाकर विश्वकर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर  संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें